फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एकता धीमान को सौंपा ह्यूमन पीपल संस्था रामपुर का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ह्यूमन पीपल संस्था रामपुर की बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी गठन किया गया। इसमें एकता धीमान को संस्था की कमान सौंपी गई। वहीं अनिल मोक्टा और मनमोहन मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिषेक महाजन को सचिव, शीतल शर्मा को कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ शर्मा और साहिल अबरौल को संयुक्त सचिव का दायित्व दिया गया। मीडिया प्रभारी करण शर्मा और ट्रांसपोर्ट सचिव का पदभार काकू मोक्टा, क्षेत्रीय एग्जीक्यूटिव का चयन भी किया गया।
विज्ञापन


इसमें शिल्पा कौशल को झाकड़ी की क्षेत्रीय अध्यक्ष और दीपाली मेहता को सचिव चुना गया। सोलन क्षेत्र के लिए रजत नेगी को क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रियम फनयान को को सचिव, तन्मय शर्मा और बबीता धीमान को संयुक्त रूप से निदेशक चुना गया। डॉ. अनिल शर्मा को तकनीकी निदेशक मुख्य कार्यकारी बनाया गया है। वहीं ज्योति लाल को संस्था का सलाहकार चुना गया। बैठक में नगर परिषद रामपुर से राजेश उपस्थित रहे। सभा में संयुक्त रूप से काम करने पर भी चर्चा की गई। इसके लिए उपमंडलाधिकारी रामपुर से शीघ्र ही बैठक करने का फैसला लिया गया। बैठक में भी लावारिस कुत्तों के आश्रय के लिए शेल्टर निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के कार्य को नगर परिषद की सभा में रखने की बात कही गई। सभा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने की मांग पर भी चर्चा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें