फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांश सर्वश्रेष्ठ छात्र और कविता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रुआ में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्राचार्य बलविंद्र नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, कल्पा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह नेगी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित माथस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने समारोह में मौजूद लोगों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, छात्राओं ने स्वागत गीत पेश कर रंगारंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। दो शौंग शौंग बीमा, गुद चुमचो बांग डापचो, जोर लगाके होईसा नच मेरी बोईसा, पैसा पैसा पैसा, हाय राधिका सहित कई किन्नौरी गाने पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम में पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेश की गई। वहीं पंजाबी, फिल्मी सहित अन्य नृत्य भी पेश किए गए। समारोह में प्रियांश नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्र और कविता नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। वहीं, लक्ष्मी सदन को बेस्ट सदन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। हाजिरी में नितिन भंडारी, शिवांजलि, दिव्या, आशीष, अंजली, स्वाति और ज्योति को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी ज्योति, चंद्रवती, कविता, अंजू, अजय, दीक्षा, संजना, मोहिनी, गुलवंशी, ऋतिक, सलोनी, संदीप, प्रिंस, चंदर बिंदू, प्रियांशु, चिराग, इंदु, अंजली, अंकिता, दिव्या, मोहिनी, दीपिका, सन्नी, पवित्रा, जतिन, राजदीप, संदीप, अनुराग और सुजल सहित कई अन्य को नवाजा गया।
इस मौके पर कल्पा मंडल पूर्व अध्यक्ष एवं प्रधान ब्रुआ भूपेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री चंद्र भगत नेगी, मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, महिला मंडल अध्यक्षा मधु नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, धमेंद्र नेगी, लोबजांग छेरिंग नेगी, पवन कुमार नेगी, कल्याण सिंह नेगी, गंगावती नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, जनक नेगी, भीष्म नेगी, रतन नेगी, चंद्रभगत नेगी, आरुषि नेगी, सामपी डोलमा नेगी और देवेंद्र नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें