फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन में भगवान ने पहला, नेहा ने दूसरा और विकास ने झटका तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। नेहरू युवा केंद्र शिमला की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय नीरथ में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य ज्ञान चौहान और हिंदी प्रवक्ता सुनीता नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में भगवान कुमार ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नेहा ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कुशल सिंह और रीना कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सौरव, अंकित, विक्रांत, गौरव, कर्ण, राजू, पार्वती, रोहिणी और स्मृति सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें