फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने चियोग स्कूल के प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

विज्ञापन
चियोग स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप को सम्मानित करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एबीवीपी की ठियोग इकाई ने शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा को सम्मानित किया। इकाई ने प्रधानाचार्य के शिक्षा क्षेत्र में किए गए अतुलनीय सहयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि शिक्षक का मार्गदर्शन एक विद्यार्थी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहता है। विद्यार्थी भविष्य में जब कोई बड़ा मुकाम हासिल करता है तो अपने शिक्षक को जरूर याद करता है, जो उसको आगे बढ़ने की राह दिखाता है। संदीप शर्मा इकलौते ऐसे शिक्षक हैं, जो अपनी जेब से विद्यालय के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी कर चुके हैं। इसके अलावा बच्चों का पढ़ाई में मनोबल बढ़ाने के लिए प्रथम आने वाली दसवीं की दो छात्राओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम भी दे चुके हैं। साधारण स्वभाव के संदीप शर्मा की पहचान आज पूरे देश में हो चुकी है। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा कहते हैं कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश और समाज के लिए अच्छा कार्य करने में तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूं कि इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने मुझे याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें