फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मूर्ति स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) के खेल मैदान में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना की उन्नति, समृद्धि और सभी के सुख-शांति की कामना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं लेडीज क्लब की मुख्य संरक्षिका शिवाली कपूर भी उपस्थित रहीं। आयोजन में एनजेएचपीएस के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी समारोह के प्रमुख आकर्षण रहेंगी। महोत्सव का समापन 20 अक्तूबर को रावण दहन के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें