फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिस्वाणी बड़ियारा सड़क पर कार दुर्घटना में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के दो घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत बड़ियारा डिस्वाणी सड़क पर वीरवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में थाना चिड़गांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देविंद्र सिंह, पुत्र अर्जन दास, निवासी गांव डिसवाणी, डाकघर कालोटी, तहसील चिढ़गांव के बयान पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को देर शाम मोंटाड़ी के समीप एक टाटा टियागो (अस्थायी नंबर) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन को नीतिश (27) पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह, निवासी गांव डिसवानी चला रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में नितांशी (नाबालिग) और रुपराज घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू (सीएच रोहड़ू) पहुंचाया गया। वहीं चालक नीतीश की गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों घायलों काे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एएसआई अवतार सिंह, पुलिस थाना चिढ़गांव द्वारा की जा रही है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें