फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करोड़ों की योजना हांफी, पानी को तरस रहे नोगवैली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गांवों के लिए पांच दिन बाद हो रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

डेढ़ माह से बारिश नहीं होने से योजना को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
डेढ़ महीने से बारिश न होने के चलते नोगवैली के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना हांफने लगी है। चार गांवों को पांच दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। जल शक्ति विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से सेरीपुल-बाहलीधार और कूहल योजना का निर्माण किया है, लेकिन नोगवैली के अधिकांश गांवों में ग्रामीण पेयजल को तरस गए हैं। डंसा पंचायत के गांव नोगीधार, हियूंण, डंसा और जगूनी में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी आने से काफी हद तक राहत मिली थी। विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, लेकिन बीते कुछ समय से सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब आए दिन पेयजल योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए जल शक्ति विभाग को पसीना बहाने को तैयार रहना पड़ेगा। कुछ दिनों से पुरानी कूहल पेयजल योजना में पानी घटने से भी दिक्कतें पेश आने लगी हैं। सेरीपुल-बाहलीधार उठाऊ पेयजल योजना के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से भी पेयजल आपूर्ति बंद हो चुकी है, जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग प्रयासरत है। करोड़ों की लागत से निर्मित उक्त पेयजल योजना में हर साल तकनीकी खामियों के चलते जल शक्ति विभाग को सुचारु रूप से चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस पेयजल योजना से करीब आधा दर्जन पंचायतों की हजारों आबादी को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

मुख्य पेयजल योजना के साथ पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या पेश आ गई थी, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि कल से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। -राजेश, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें