फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लछोग पंचायत में पेयजल संकट गहराया, पुरानी योजनाएं दे चुकीं जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नई पेयजल योजनाओं के निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन

ढाई दशक पुरानी योजनाओं के स्रोत टैंक, भंडारण टैंक और पेयजल लाइनें जर्जर

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू)। तहसील की नवगठित लछोग पंचायत के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पंचायत के खिलार, मंडाह और लछोग समेत कई गांवों में पिछले कुछ वर्षों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेयजल योजनाओं के स्थान पर नई योजनाओं के निर्माण की मांग उठाई है। पौड़िया पंचायत के पूर्व प्रधान एवं लछोग निवासी वरिष्ठ नागरिक कृष्ण रांटा ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में वर्ष 2003 में निर्मित 17 किलोमीटर लंबी शटनाली-लछोग, पांच किलोमीटर लंबी मलावन-खिलार और सात किलोमीटर लंबी रानश-मंडाह पेयजल योजनाओं के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। ढाई दशक पुरानी इन योजनाओं के स्रोत टैंक, भंडारण टैंक और पाइपलाइनें जर्जर हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्रोत टैंक टूट चुके हैं, जबकि भंडारण टैंकों से लगातार पानी रिस रहा है। पाइपलाइनों में जंग लग चुकी है और कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे स्थानों पर अस्थायी तौर पर रबर के पाइप लगाकर किसी तरह जलापूर्ति बनाए रखी जा रही है। इसके अलावा खिलार-मंडाह-बदरोली सड़क के निर्माण के दौरान भी कई जगह पर पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है। कृष्ण रांटा के अनुसार जल स्रोतों में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्रोत टैंकों, भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों के जर्जर होने के कारण आधे से अधिक पानी रास्ते में ही रिसकर व्यर्थ हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से क्षेत्र की पुरानी पेयजल योजनाओं के स्थान पर नई योजनाओं के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन



क्षेत्र की पेयजल योजनाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं और इनके स्थान पर नई योजनाएं प्रस्तावित हैं। फिलहाल, इनके निर्माण के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। बजट उपलब्ध होते ही नई पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रजनीश वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल नेरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें