फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में नालियां बंद, एनएच पर बह रही गंदगी

विज्ञापन
ठियोग में नालियां बंद होने के कारण सडक़ पर बह रही गंदगी। संवाद
विज्ञापन
बारिश ने विभाग और नगर परिषद के दावों की खोली पोल
विज्ञापन


सड़क बनी तालाब, राहगीरों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में शुक्रवार को भारी बारिश से एनएच-पांच तालाब में बदल गया। सड़क पर नालियों की गंदगी बहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने विभाग और नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एनएच किनारे बनी नालियों से गंदगी बीच सड़क पर बहती नजर आई। इस दौरान स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। प्रेम घाट और अस्पताल को जाने वाले रास्ते में नालियों से बदबू आती रहती है। इन नालियों में कई घरों और होटलों से निकलने वाली गंदगी गिरती है। उचित निकासी न होने के कारण यह गंदगी सड़क पर बहती है, जिससे बदबू उठती है। गर्मियों में गंदगी के कारण कई प्रकार के मच्छर भी पनपने लगते हैं। इस कारण कई बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने नगर परिषद और एनएच विभाग से नालियों को तुरंत साफ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



सड़क को सुधारने और नालियों की मरम्मत के टेंडर अवॉर्ड कर लिए हैं। अगले सप्ताह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद समस्या नहीं रहेगी। - रवि भट्टी, एक्सईएन, एनएचएआई ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें