डोगरा स्काउट का दल मानेरंग एक्सपीडशन के लिए रवाना करते सेना अधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल स्पीति)। भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवान लाहौल स्पीति के सबसे ऊंचे पर्वत मानेरंग (6593) मीटर को फतह करने के अभियान के लिए रवाना हो गए हैं। 18 सदस्यीय डोगरा स्काउट का दल 30 जुलाई को वापस समुदो पहुंचेगा। दल में दो ऑफिसर, दो जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल हैं।
मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा है। इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुका है। मंगलवार को दल को कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने दल के सदस्यों का हौसला भी बढ़ाया । इस अवसर पर डोगरा स्काउट के आला अधिकारी मौजूद रहे।