फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिन चिकित्सक स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से उरटू स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का पद रिक्त, मरीज झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के लिए लग रही 30 से 50 किलोमीटर की दौड़
15 गांवों के 4 हजार से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की दुर्गम पंचायत राहणू, गमोग और घाटू के लोग लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन पंचायतों के लिए खोले गए स्वास्थ्य केंद्र उरटू में तीन साल से चिकित्सक का पद खाली है। आलम यह है कि ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए 30 से 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
इन तीन पंचायतों के 15 गांवों के करीब चार हजार लोग लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों को खांसी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी के लिए भी कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है, जबकि आपात की स्थिति में परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं। चिकित्सक और अन्य स्टाफ न होने से दुर्गम क्षेत्र के लोग यहां से 34 किलोमीटर दूर निरमंड या फिर 51 किलोमीटर दूर रामपुर जाकर उपचार करवाने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सितंबर 2022 से डॉक्टर का पद खाली है। क्षेत्र के उरटू, नौणी, देउगी, खलेर, कंडा, कतमोर, इशवा, ठारधार, लखी लांज, बड़ी लांज, कतमोरी लांज, घाटू, शरशाह, मरघी और थंथल गांव का यह एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां पहुंचने पर मरीजों को केवल निराशा ही हाथ लग रही है। प्राथमिक उपचार तक के लिए ग्रामीण उपमंडल मुख्यालय निरमंड पहुंचने को मजबूर हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्ण चंद, हरीश शर्मा, हुकम चंद, संजीव, हरीश, रोहित, ऋतिश सहित अन्यों ने कहा कि चिकित्सक के बगैर हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस गए हैं। खासकर आपात और प्रसूति के वक्त महिलाओं को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और दाई के रिक्त पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
खंड चिकित्सा अधिकारी निरमंड प्रदीप नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पड़े पदों की रिपोर्ट समय-समय विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उम्मीद है कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द चिकित्सक की तैनाती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें