फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल क्रिकेट अकादमी ने जीती अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण कांत फाउंडेशन रोहड़ू की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कर्ण कांत फाउंडेशन रोहड़ू की ओर से इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित अंतर अकादमी अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। चौपाल क्रिकेट अकादमी ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच चौपाल क्रिकेट अकादमी और एचपीसीए सब सेंटर सुंडली के बीच खेला गया। चौपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए चौपाल ने निर्धारित 25 ओवर में साबेर सिंह कटैक के 35 रन और ध्रुव मेहता के 37 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। सुंडली टीम की ओर से शिवांश और विक्रम आदित्य ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुंडली की टीम 22.2 ओवर में मात्र 114 रन पर ही सिमट गई। सुंडली की ओर से विक्रम आदित्य ने 30 रन का योगदान दिया। चौपाल की ओर से अयान और विशरभा ने तीन-तीन विकेट लिए। शिमला जिला क्रिकेट संघ के सदस्य एवं चौपाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को इनाम बांटे। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार में दी गई। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अयान चौहान को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब चौपाल के विशरभा ठाकुर को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें