फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में पूजा और कविता पाठ में दिव्या ज्योति रहीं प्रथम

विज्ञापन
एसबीएम उच्च विद्यालय आनी में आयोजित हिंदी पखवाडा में  बतौर मुख्याति​​​​थि पहुंचे डीएसपी
विज्ञापन
एसवीएम आनी में मनाया हिंदी दिवस पखवाड़ा , भाषा और संस्कृति देश की असली पहचान : कायथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक युवा साथी टिंकू शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू हिंदी पखवाड़े को 28 सिंतबर तक आयोजित करेगा। कार्यक्रम में भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एसवीएम उच्च विद्यालय आनी सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में पूजा कश्यप प्रथम, नीतिका द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दिव्या ज्योति प्रथम, आस्था द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि चंद्रशेखर ने सभी विजेता और प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से पुरस्कृत किया। अध्यापक गुडू शर्मा ने कार्यक्रम में मंच का संचालन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिव राज शर्मा, सुषमा ठाकुर और राजेंद्र ने की।
विज्ञापन


डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू हमेशा से ही युवाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। भाषा और संस्कृति ही देश की असली पहचान होती है। भाषा ही एक ऐसा जरिया है, जिसकी मदद से हम अपने विचारों का आदान प्रदान कर सकते हैं। विश्व में कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं, जिसमें हिंदी भाषा का विशेष महत्व है। यह भाषा भारत में सबसे अधिक बोली जाती है और विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में दूसरा स्थान है। उन्होंने बच्चों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता अध्यापक कुंदन शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक डॉ लाल सिंह ने छात्रों और युवाओं से इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर, उप प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर, लीला देवी, युवा सहयोगी प्रकाश, पिंकू शर्मा, अनीता, सुमिता, सुमन, मीतु, प्रमोद, लेखक छबिंद्र शर्मा और चमन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें