फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में कुल्लू ने आनी को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
आनी में जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रंगारंग प्रस्तुतियां देते स्कूली बच
विज्ञापन
खुन्न स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 बॉयज खेलकूद स्पर्धा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय अंडर-19 ब्वॉयज खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुन्न में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वॉलीबाल मैच में कुल्लू की टीम ने आनी को हराया। वहीं, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड खंड की विजेता टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने किया।
स्कूल प्रबंधन समिति एवं प्रतियोगिता के प्रभारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूली छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। इस दौरान स्वागत गीत और कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति सबसे बेहतरीन रही। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली छात्रों को बेहतर शिक्षा, खेलने के लिए पूरी सुविधा प्रदान कर रही है। गांव के स्कूली छात्र खेलों में अपना नाम कमा रहे हैं। जिला कुल्लू के दर्जनों छात्र खेलों में देश का नाम रोशन कर चुके हैं, जिन्हें सरकार ने सरकारी नौकरी देकर मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिंह गांव के हर छात्र को सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितना महत्व शिक्षा का है, उसी तरह खेल भी जीवन में जरूरी है। उन्होंने कहा कि आनी ब्लॉक की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न और खेल मैदान एक सुंदर स्थल है, जहां खेलने का मन करता है। खुन्न स्कूल की प्रबंधन समिति ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि खुन्न स्कूल के मैदान को पक्का किया जाए और फेंसिंग, स्कूल बिल्डिंग की छत का कार्य किया जाए। स्कूल के आयोजनों के लिए मंच का निर्माण किया जाए। मुख्यातिथि ने कहा कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी निधि से 35 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर बंसीलाल कौशल, तिलका ठाकुर, चंद्रकांता, प्रभा नेगी, अनुप ठाकुर, बेलीराम शर्मा, डोलमा सोनी, दया नंद, इंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रेम शर्मा, श्याम ठाकुर, घनश्याम शर्मा, किशन राणा, सुशील, शांता कुमार, सुभाष, शेर सिंह और चमन सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें