फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रघुनाथ की रथयात्रा के साथ शुरू हुआ जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेला

विज्ञापन
सराहन दशहरा मेले में शामिल हुए देवता और श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
20 देवी-देवताओं और हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पहुंचीं मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला स्तरीय चार दिवसीय दशहरा मेले का शुभारंभ मंगलवार को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ हुआ। रथयात्रा में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर क्षेत्र के 20 देवी-देवताओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी रथयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, जय सिया राम के जयघोष और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली गई। पूर्वाह्न 11 बजे से दूरदराज के क्षेत्रों से देवी-देवताओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी देवी-देवता माता भीमाकाली मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां मंदिर न्यास की ओर से पुजारी श्याम सुंदर शर्मा और उनकी टीम ने विधि-विधान के साथ उनका स्वागत किया। देवी-देवताओं के आगमन से मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। शाम करीब 4:30 बजे भगवान रघुनाथ को मंदिर से पालकी में विराजमान कर जय सिया राम के जयघोष के साथ रथ तक पहुंचाया गया। इसके बाद भगवान रघुनाथ को विधिवत रथ पर विराजमान किया गया और आरती की गई। आरती के बाद जय सिया राम और रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम के जयघोष के बीच रथ यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा राज दरबार के सामने स्थित मंचखंडी पहुंची, जहां भगवान रघुनाथ को विराजमान किया गया। इसी स्थान पर आगामी तीन दिनों तक मेला आयोजित किया जाएगा। रथयात्रा और मेले के आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ झाकड़ी सुनील दत्त नेगी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। माता भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सराहन के चार दिवसीय दशहरा मेले में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर क्षेत्र के 20 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। न्यास की ओर से मेले में पहुंचे सभी देवी-देवताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर सराहन पंचायत के प्रधान सोहन पांटू, पूजा कमेटी के प्रधान गंगा सिंह मेहता, मंदिर न्यास के सदस्य राजेश लारजू और सराहन मंदिर के प्रभारी सुभाष चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले में पहुंचे यह देवी-देवता
सराहन दशहरा मेले में दत्त महाराज बसारा, लक्ष्मी नारायण माझगांव, महारुद्र काजल गसो, कुंद्रा नाग कुन्नी, लंकड़ा वीर कल्पा, निंसु देवता धराली, देवता तालारा, लाहरू वीर गानवीं, नाग देवता बोंडा, राई नाग करतोट, देवता दमुख डांस, नाग देवता खरगा, डावर कुंडू चाट्टी, देवता सराजी निरमंड, पंचवीर कमडाली, देवता कोटबता धराली बधाल, जाख देवता रचोली, चुनगुवीर कमलाऊ, महारुद्र क्याव और देवता नरसिंह सुमा सहित अन्य देवी-देवता पहुंचे।

सराहन दशहरा मेले में शामिल हुए देवता और श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें