अभ्युद यूथ क्लब की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी के अंतर्गत मालत में अभ्युद यूथ क्लब की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र के वर्ग में एकल विद्यालय मालत विजेता तथा एकल विद्यालय मशोत उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में एकल विद्यालय सेरटी ने पहला, एकल विद्यालय कोठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप छात्र वर्ग में दिनेश ने पहला, विकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में सानवी ने पहला, हिमानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में सिमरन विजेता और वैष्णवी उपविजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता में गुन्नू ने पहला और गुंजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर रोशन, शांति व निशा सहित क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे।