फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 10 दिन में शुरू होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद की बैठक में मौजूद पार्षद और अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने नौ वार्डों में लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाने का निर्णय लिया है। विभिन्न वार्डों में करीब एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए जाने हैं। इसमें रास्ते, नालियां, सुरक्षा दीवारें, लाइटें, शमशानघाट, सीवरेज लाईन की मरम्मत और सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद हॉल में नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में हुई त्रैमासिक बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को शुरू करने पर चर्चा हुई। बैठक की कार्यवाही का संचालन कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो ने किया। बैठक में सर्वप्रथम सितंबर से नवंबर माह तक के आय व्यय को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि आचार संहित के कारण नप के विकास कार्यों को शुरू नहीं किया जा सका था, जिसको लेकर संबंधित ठेकेदारों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद अधिकारी ने साफ किया कि जो ठेकेदार 10 दिन के भीतर कार्य शुरू नहीं करता, उससे कार्य वापस ले लिया जाए। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे और प्रस्ताव पेश किए।
विज्ञापन

बैठक में करोड़ों की लागत से तैयार हुए रामपुर के नए बस अड्डे के साथ से जा रहे रास्ते की खस्ताहालत, चरमराई बिजली व्यवस्था और निकासी नाली में सफाई न होने के कारण फैली हुई गंदगी को लेकर पार्षदों ने चिंता जताई। सभी ने एकमत होकर इस बारे परिवहन निगम के आरएम को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार करने को कहा। वहीं इस दौरान वार्डोें में स्ट्रीट लाइटें लगाने का मुद्दा भी खूब गर्माया।
पार्षदों ने कहा कि दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी नगर परिषद के वार्ड नंबर छह, सात, आठ और नौ में स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई है, जिस कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बैठक में विभिन्न संस्थाओं से आए प्रस्ताव, प्रमाण पत्र और पेंशन संबंधि मामलों पर भी चर्चा हुई और मंजूरी दी गई। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, स्वाति बंसल, कांता देवी, गोविंद, मुस्कान नेगी, जेई राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें