फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शेउल में देव मिलन कार्यक्रम देखने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
रोपा पंचायत के शेउल गांव देव मिलन कार्यक्रम में पहुंचे देवी देवता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की रोपा पंचायत के अंतर्गत देवभूमि के प्राचीन एवं ऐतिहासिक गांव शेउल में देव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी क्षेत्र के देवता वेशी महादेव भी सैकड़ों देवलुओं सहित शेउल गांव पहुंचे। वहीं देवी दुर्गा बाड़ी और देवता विननी महादेव भी देवलुओं संग शामिल हुए। तीनों देवी-देवताओं का भव्य मिलन एवं देव नृत्य देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंडी एवं जिला कुल्लू आनी क्षेत्र के देवी-देवताओं ने गांव का दौराकर ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शेउल गांव के केसर देव, किशोरी लाल, झाबेराम और खेमराज के अनुसार सैकड़ों साल बाद तीनों देवी-देवता एक विशेष समारोह में शामिल हुए हैं। गांव शेउल में पूरे दिन भजन, गीत, नाटक, नाटी और देव नृत्य आदि का दौर जारी रहा। महिला मंडल शेउल, रोपा, शवाड़, शमेशा, थवोली, तूमन, जखाना, आनी की भजन मंडली, धार्मिक संस्थाएं, व्यापार मंडल और युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। गांव शेउल में देवी माता बाड़ी दुर्गा की तपोस्थली मानी जाती है। देव कथा अनुसार शेउल गांव में आज भी सतयुग का प्राचीन मंदिर और एक वृक्ष मौजूद है।
वहीं इस मौके पर देवी दुर्गा बाड़ी कारदार राम लाल शर्मा, वेशी महादेव के कारदार मदन ठाकुर, देवता विननी महादेव के कारदार कृपाराम, चमन शर्मा, छविंद्र शर्मा, बीडी शर्मा और ज्ञानचंद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें