फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान संघ जुब्बल के अध्यक्ष बने देसराज

विज्ञापन
जुब्बल खंड की बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। भारतीय किसान संघ जुब्बल इकाई के अध्यक्ष की कमान देसराज को सौंपी गई है। कार्यकारिणी गठित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. जवाहर लाल शर्मा ने की। बैठक में जिला महिला प्रमुख वनिता ठाकुर, रोहडू़ खंड से भूपेंद्र नेगी, युवा प्रमुख राकेश नेगी और ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चंद्र रांगटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में बिहारी चौहान को जिला शिमला कार्यकारिणी का सदस्य, देशराज शर्मा को जुब्बल खंड अध्यक्ष, अंजना चौहान को महिला प्रमुख और प्रकाश को उपप्रधान मंढोल, हरदेव कुमार, रितेश भिम्टा, रितेश चौहान और तरुण चौहान को सर्वसम्मति से विकास खंड जुब्बल का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में बागवानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने और 19 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित किसान गर्जना रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें