आनी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की नई कार्यकारी समितियां गठित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारी समितियों का गठन किया गया। नई कार्यकारिणियों का गठन महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस इकाई-1 की नवगठित कार्यकारी समिति में देशराज को वालंटियर लीडर (छात्र) और वर्षा शर्मा को वालंटियर लीडर (छात्रा) बनाया गया। इनके अलावा तमन्ना ठाकुर को परेड कमांडर, भूमिका धीमान को रिपोर्ट राइटर, स्नेहा कुमारी को मीडिया सचिव, सूरज कुमार को फोटोग्राफर और छ्याल सिंह को कार्यक्रम प्रबंधक बनाया गया। साथ ही निशा ठाकुर को कार्यक्रम प्रबंधक, राहुल को कल्चरल हेड बॉय, भावना शर्मा को कल्चरल हेड गर्ल, एशले को रिफ्रेशमेंट इंचार्ज बॉय, अनामिका शर्मा को रिफ्रेशमेंट इंचार्ज गर्ल और सुषमा कुमारी को स्टोर कीपर बनाया गया। इनके अलावा हरीश कुमार, मुस्कान नेगी, नेहा, रिशिका पॉल एवं श्रेया ठाकुर को अनुशासन प्रभारी, दामिनी, कविता शर्मा, लवनीश, मनीषा, मीनाक्षी देवी, पल्लवी, रिया कुमारी, शीतल गोस्वामी, शिवानी और स्वाति शर्मा को ग्रुप लीडर का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने सभी नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को चेस्ट प्लेट लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस इकाई-II में अक्षय बने वालंटियर लीडर
एनएसएस इकाई-II की नवगठित कार्यकारी समिति में अक्षय कुमार को वालंटियर लीडर (छात्र), शिवानी शर्मा को वालंटियर लीडर (छात्रा) बनाया गया। इनके अलावा अजय सोनी को परेड कमांडर, वंशिका को रिपोर्ट राइटर, चेतना वर्मा को मीडिया सचिव, अर्जुन राणा को फोटोग्राफर, केल्विन सोलोमन को कार्यक्रम प्रबंधक (छात्र) और रिया शर्मा को कार्यक्रम प्रबंधक (छात्रा) बनाया गया। इनके अलावा पवन कुमार को कल्चरल हेड बॉय , नेहा शर्मा को कल्चरल हेड गर्ल , निखिल को रिफ्रेशमेंट इंचार्ज बॉय, नेहा शर्मा को रिफ्रेशमेंट इंचार्ज गर्ल, अभिनव को स्टोर कीपर, स्नेहा, श्वेता, प्रियंका और पंकज को अनुशासन प्रभारी बनाया गया। साथ ही शिवानी शर्मा, शिवानी, हितिशा शर्मा, महक वर्मा, प्रियांशु, राहुल ठाकुर, सृष्टि, निशा देवी, निखिल और अमन को ग्रुप लीडर का दायित्व सौंपा गया है।