फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू अस्पताल के नीचे चिड़गांव रोड पर सोमवार को एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय स्ट्रीट वेंडरों ने नगर परिषद सदस्य सुजय अग्रवाल के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक श्रमदान किया। सुजय अग्रवाल ने सफाई कार्य में सहयोग किया और सभी साथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। अग्रवाल ने महात्मा गांधी के श्रम, सेवा और स्वच्छता के विचारों को भी याद किया। उन्होंने जोर दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें