फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर शहर की नालियों की हुई सफाई, कीटनाशक का किया छिड़काव

विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर में नालियों को साफ करता सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
लोगों को पर्चे बांटकर डेंगू को लेकर किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए नगर परिषद रामपुर सतर्क हो गई है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नप के सफाई कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मियों ने शहर की नालियों की सफाई की और कीटनाशक का छिड़काव किया। वीरवार को स्थानीय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को डेंगू की रोकथाम के आवश्यक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


नगर परिषद रामपुर में बीते कई दिनों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। खनेरी अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल और पीएचसी रामपुर में रोजाना डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। शहर में पनप रहे डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए नगर परिषद ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान छेड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डेंगू से बचाव के पर्चे लोगों को बांटे जा रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, बेतरतीब झाड़ियों को हटाया जा रहा है। वीरवार को जहां नेशनल हाईवे-पांच पर बनी निकासी नाली को साफ किया गया, वहीं शुक्रवार को शहर के वार्ड-तीन और चार के विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मियों ने शहर की मस्जिद के साथ, जीवाराम स्टोर, अमर ज्योति होटल के साथ नालियों को साफ किया और कीटनाशक का छिड़काव किया। वहीं, इन कर्मियों ने वार्डों में झाड़ियों को हटाया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए नगर परिषद ने विशेष मुहिम चलाई है। डेंगू से बचने के लिए शहर भर में पर्चे वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें डेंगू से बचने के उपाय और सावधानियों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है। शहर भर की नालियों को साफ कर कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने शहर के लोगों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शहर में स्प्रे पंप के जरिये कीटनाशक का छिड़काव सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें