फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में अभी तक डेंगू के 58 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 31 Aug 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

शिमला के रामपुर उपमंडल में डेंगू के 58 मामले सामने आए हैं। जिन क्षेत्रों से डेंगू के अधिक मरीज आ रहे है वहां सबसे पहले कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके सके।
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर उपमंडल में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डेंगू के 58 मामले सामने आए हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। जानकारी  के अनुसार शनिवार को खनेरी अस्पताल में दस और रामपुर पीएचसी में 9 मरीज डेंगू के आए हैं। जिन क्षेत्रों से डेंगू के अधिक मरीज आ रहे है वहां सबसे पहले कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके सके। स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद रामपुर को जिस वार्ड  में डेंगू के मरीज अधिक आ रहे है वहां कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू का खतरा काफी बढ़ गया है। 

विज्ञापन


अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। रामपुर में डेंगू के मच्छर के काटने के मामले इस वर्ष अधिक पाए जा रहे हैं, जबकि इससे पूर्व के वर्षों में इक्का-दुक्का ही मामले आए थे। 

ऐसे में डेंगू से निपटने के लिए समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह बीमारी जानलेवा बन सकती है। मुख्य बाजार स्थित और खनेरी अस्पताल में अभी तक 58 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का  कहना है कि डेंगू मच्छर गंदे पानी में पनपता है। अब तक दूसरे राज्यों में डेंगू के अधिकतर मामले पाए जाते रहे हैं। नगर परिषद और अन्य विभागों को साथ लेकर डेंगू से निपटने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक रामपुर  में डेंगू के 58 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है- आरके नेगी, बीएमओ रामपुर 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें