फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संशोधित वेतनमान के एरियर की लंबित दो किस्तों का तुरंत हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू ने उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। डीए की चार प्रतिशत किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया गया। कहा कि 65,70,75 वर्ष के बाद प्रबंधन की ओर से 5,10,15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आठ वर्षों की लड़ाई के पश्चात आए फैसले का लाभ केवल 66 याचिकाकर्ता को ही जारी करने पर रोष प्रकट किया गया। 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर की एक और अतिरिक्त किस्त के भुगतान की भी घोषणा पूरी न होने और लंबित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशनरों से हो रहे भेदभाव पर सरकार संज्ञान लें। न्यायालयों के आदेश के तहत बिना भेदभाव तुरंत लाभ दिए जाएं। कहा कि संशोधित वेतनमान के एरियर की लंबित दो किस्तों का तुरंत भुगतान किया जाए अन्यथा भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर विवश होना पड़ेगा। बैठक में उपप्रधान नागरूमल, सचिव चनन सिंह शैंकी, सूरत सिंह, प्रीतम भाऊटा, रणधीर सिंह, राजिंद्र, उत्तम देव, मोहन लाल शर्मा, रामलाल आजाद आदि उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें