फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में बाजार से होकर चलाई जाएं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों ने उठाई मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, दो साल से बाईपास से हो रही बसों की आवाजाही, कारोबार ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के कारोबारियों ने बसों को बाजार से होकर चलाने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम शशांक गुप्ता से मिला। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से बसों को फिर से चलाने की मांग उठाई।

व्यापारियों ने बताया कि बाजार से बसों का संचालन बंद होने के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। करीब दो साल पहले बिजली बोर्ड के कार्यालय के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते यातायात को वैकल्पिक रूप से बाईपास मार्ग की ओर मोड़ दिया गया था। हालांकि, अब सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद बसों का संचालन पुराने मार्ग से शुरू नहीं किया गया है, जिससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं रही और दुकानदारों की आय में गिरावट आई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द पुराने मार्ग से बसों का नियमित संचालन करने की मांग की, ताकि व्यापार को फिर से गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शशांक गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय में 5 मार्च को एनएच विभाग, नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी पक्षों से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, श्याम लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें