फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, रामपुर, दत्तनगर और निरथ में प्रदर्शन

विज्ञापन
रामपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन सीटू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सीटू और किसान सभा ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मतदाता सूची से बाहर पात्र लोगों को शामिल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने रामपुर, दत्तनगर और निरथ में विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सीटू अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव अमित, हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव प्रेम चौहान, देविंद्र और उर्मिला ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के चलते गरीबों, कामगारों और प्रवासी मजदूरों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप ने कहा कि मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम बाहर होने से उनके मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के लाभों से वंचित किए जाने की स्थिति पैदा हो सकती है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही है। संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रोकें
सीटू ने एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रोकने, मतदाता सूची से बाहर सभी पात्र लोगों के नाम शामिल करने और कथित अनियमितताओं की जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित कानून के अनुसार चुनाव आयोग का गठन करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए संगठनों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें