फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी में फिर उठी डिग्री कालेज व लघु सचिवालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा। उपमंडल की कुपवी तहसील मुख्यालय में लघु सचिवालय और डिग्री कॉलेज खोने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कुपवी तहसील की 14 पंचायतों के लोगों ने मुख्यमंत्री को कुपवी आने के निमंत्रण के साथ डिग्री कॉलेज एवं लघु सचिवालय का निर्माण करने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि दूरदराज की इन पंचायतों के छात्रों को पढ़ाई के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान परिषद कुपवी के अध्यक्ष छज्जू राम, समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक दुल्ला राम पेजटा, पंचायत प्रधान सरला दिपटा, पूर्व प्रधान सुख राम, हरी सिंह, किरपा राम, सुरेंद्र दसाइक, परमा नंद तेगटा, श्याम सिंह, संत राम, राजेंद्र समटा, केवल राम नंबरदार, मोहन शर्मा, मिसरू मल शर्मा, नारायण सिंह, दलीप, बंसी लाल, कमला, अमर सिंह, जाती राम, नैन सिंह दुल्ला राम, केसर सिंह, हरी सिंह रावत, विपिन चौहान, सुखविंदर और शेर सिंह ने मुख्यमंत्री को कुपवी आने का निमंत्रण भेजा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने कुपवी के साथ लगते जिला सिरमौर की दस पंचायतों वाले रोनहाट एवं आठ पंचायतों वाले हरिपुरधार में कॉलेज खोल दिए। पिछड़े एवं दुर्गम क्षेत्र कुपवी की 14 पंचायतों की मांग को अनदेखा किया गया । उन्होंने मांग की है कि कुपवी में भी शीघ्र डिग्री कॉलेज खोला जाए। इन लोगों का कहना है कि कुपवी में तहसील कार्यालय दशकों पूर्व 1982 में बने कानूनगो हट में चल रहा है। यहां का खंड विकास कार्यालय पंचायत घर से चलाया जा रहा है । पुलिस थाना, ट्रेजरी, बागबानी विभाग का कार्यालय, विद्युत उप मंडल और अन्य सरकारी कार्यालय किराये के कमरों में चल रहे हैं । यदि कुपवी में लघु सचिवालय बन जाए तो लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कुपवी में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें