फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू पार्क में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस ने रोहडू में गश्त के दौरान चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एक सप्ताह में रोहडू पुलिस ने चिट्टे के दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी क्षेत्र में चिट्टे का कारोबार लगातार फैल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना केेेेेेे आधार पर पुलिस ने रोहडू में एसीसी पार्क के पास एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.13 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। युवक की पहचान रजत औक्टा (34) निवासी जुब्बल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नशे को रोकने के लिए अभियान जारी रखा है। स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे का कारोबार करने वालों की पुलिस को गुप्त सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें