फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा से शक्तिपीठों के लिए चलाई जाएं सीधी बस सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल विधानसभा क्षेत्र से शक्तिपीठों के लिए नहीं है कोई सीधी बस सेवा
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और लोगों ने उपमुख्यमंत्री से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केंद्र नेरवा और आसपास की दर्जनों पंचायतों के लोगों ने प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों तथा तीर्थ स्थलों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और आम जनता ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है। कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की सीधी बस सेवाएं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जानी चाहिए।
वर्तमान में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख शक्तिपीठों के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। माता चिंतपूर्णी, चामुंडा देवी, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा, माता नयनादेवी, ज्वालामुखी और बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध व शाहतलाई के लिए सीधी परिवहन सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कई स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को लंबी यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निजी वाहनों को किराये पर लेकर तीर्थ स्थलों तक जाना हर परिवार के लिए संभव नहीं है। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से चौपाल क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह सुविधा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नेरवा-कांगड़ा वाया ज्वालाजी, नेरवा-धर्मशाला वाया चामुंडा तथा नेरवा-चिंतपूर्णी व शाहतलाई वाया ऊना सीधी बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान और कोषाध्यक्ष प्रदीप, वार्ड नंबर सात की पार्षद बबिता तंगड़ाईक और वार्ड नंबर तीन के पार्षद अमन सूद ने इस मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें