फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाने के संदेश के साथ कलेडा-मझेवटी की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझेवटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुसूदन ललित, स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर से मझेवटी गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता से संबंधित नारों से ग्रामीणों को खुले में कूड़ा न फेंकने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। रैली के बाद स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर रोहित कायथ, अनिता राजटू, किरण, देवराज, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें