फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकीय वर्ग के कोटे में बदलाव न करे सरकार : महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर इकाई ने शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक महासंघ की अध्यक्षा रूपा देवी की अध्यक्षता में हुई। पटवारी/कानूनगो संघ ने नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति को लेकर लिपिकीय वर्ग के निर्धारित कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की मांग उठाई।

महासंघ ने कहा कि यह दोहरी पदोन्नति प्रणाली केवल हमारे विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन अन्य विभागों में भी लागू है। यह प्रणाली न केवल समुचित रूप से लागू की गई है, बल्कि यह नियम अन्य विभागों में भी समान रूप से कार्यान्वित हैं। इसलिए पटवारी/कानूनगो संघ का यह तर्क है कि इस प्रकार की दोहरी पदोन्नति प्रणाली केवल राजस्व विभाग में है, जो पूर्णतया गलत और आधारहीन है। महासंघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री से कई बार मिलकर विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सरकार और अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) से आग्रह किया है कि लिपिकीय वर्ग के लिए निर्धारित कोटे में किसी प्रकार का बदलाव न किया जाए। यदि सरकार इस कोटे के साथ कोई भी छेड़छाड़ करती है, तो महासंघ को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। चेताया है कि यदि भविष्य में यह मामला और गंभीर हुआ तो कर्मचारियों को शिमला कूच करना पड़ेगा। किन्नौर से 150-200 कर्मचारी साथी अपनी जायज मांगों के समर्थन में शिमला के लिए निकलेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महासचिव केसंग वांगचुक, संगठन सचिव लोभा राम, अंजु बाला, राज्य उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, ऑडिटर प्रेम गीता, पदम प्रकाश, सुचित्री देवी, अमनदीप, कवि राज, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें