फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर कानून को दूसरे कानूनों में मर्ज न करे सरकार : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सीट से संबंधित भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक चाटी में हुई। बैठक में निरमंड खंड की 9 पंचायतों के मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीटू शिमला के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर और हिमाचल किसान सभा महासचिव दयाल भाटनू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही हैं। केेंद्र सरकार लगातार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। यूनियन ने केंद्र सरकार से प्रवासी मजदूर कानून को दूसरे कानूनों में मर्ज न करने की मांग उठाई। किसान विरोधी नए कृषि कानून वापस लेने और कार्य के घंटों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग उठाई। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के मजदूर विरोधी फैसलों के खिलाफ 17 मार्च को विधानसभा के बाहर होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में मजदूर भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में 9 पंचायतों की 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। अशोक ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। रोशन लाल उपाध्यक्ष , रणजीत ठाकुर महासचिव, हुकम राम सचिव और केशव राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विजय कुमार, अशोक, शेफू राम, गोविंद, सेस राम, रामदयाल, गिरधारी लाल, सुरेश, बहादुर सिंह, रोशन लाल और चंदेल को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें