फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों,
तीनों ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, खेत खलियान कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के चौक तक आक्रोश रैली निकाली। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित के मुद्दों को दबाने के लिए कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर किया है। यदि पांचों कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द न किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आगामी 10 मार्च को शिमला में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रदेश भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामपाल, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभाकर नेगी, उपाध्यक्ष किरण पांगटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें