फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेहरा–रामपुर बस सेवा बहाल, रिकांगपिओ-रोहड़ू रूट शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य रोनी राणा ने आरएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नेहरा–रामपुर रूट पर शनिवार से शुरू हुई बस सेवा, दूसरे रूट को जल्द बहाल करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नेहरा–रामपुर और रिकांगपिओ-रोहड़ू रूट पर लंबे समय से निगम की बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शनिवार को नरैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य रोनी राणा ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर हुमेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों रूटों पर बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई।
उन्होंने नेहरा–रामपुर रूट पर नियमित बस सेवा शुरू करने और लंबे समय से बंद पड़े रिकांगपिओ–रोहड़ू रूट को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया। रोनी राणा ने बताया कि नेहरा–रामपुर बस सेवा शनिवार से शुरू कर दी गई है, जबकि रिकांगपिओ–रोहड़ू रूट पर भी जल्द बस सेवा बहाल करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। लंबे समय तक बस सेवा बंद रहने से लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बस सेवाओं की बहाली से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ने कहा कि नरैन वार्ड के प्रत्येक गांव और व्यक्ति की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें