फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परियोजना प्रभावितों को जल्द मिले विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि, बहाल हो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला जन कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


बागासराहन से चकलोट रूट पर बस चलाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जन कल्याण समिति जगातखाना ने प्रशासन से भारी बरसात से बाधित हुई सड़कों को जल्द बहाल कर राहत देने की मांग उठाई है। समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम निरमंड से मुलाकात की और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


जल कल्याण समिति 15/20 जगातखाना का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को समस्याओं को लेकर एसडीएम मनमोहन सिंह से मिला। समिति ने एसडीएम को भारी बारिश के कारण प्रभावित हुईं ग्रामीण सडक़ों को बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़कें बाधित होने से हजारों ग्रामीण यातायात संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागा सराहन से चकलोट रूट पर निजी बस तीन साल से नहीं चल रही है। सैकड़ों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने इस बस सेवा को बहाल करने या फिर सरकारी बस को यह रूट देने की मांग उठाई। समिति ने कहा कि रामपुर परियोजना से मिलने वाली विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि अभी भी कई प्रभावितों को नहीं मिली है। प्रभावित कुशवा पंचायत के 29 लोगों को राशि उनके बैंक खातों में भेजी है, लेकिन उन्हें अभी तक यह राशि नहीं मिली। वहीं समिति का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मिला। उन्होंने तुनन और चकलोट सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चकलोट सड़क पर बाड़ी कैंची और तुनन सड़क पर डिमड़ी धार में बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। इन सड़कों को जल्द बहाल कर जनता को राहत पहुंचाई जाए। इसके अलावा उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से चकलोट में पेश आ रही विद्युत संबंधी समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के प्रधान चंदे राम, सचिव अमर सिंह, उप प्रधान तुलसू राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें