फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देहुरी माता पछला छह साल बाद कश्टा पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन भव्य मेले का होगा आयोजन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने रीति-रिवाजों से किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के कश्टा गांव में छह साल बाद देहुरी क्षेत्र की माता पछला पहुंचीं। माता के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शनिवार सुबह माता लाव-लश्कर के साथ देहुरी मंदिर से रवाना हुईं और शाम को कश्टा पहुंचीं। वहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता का स्वागत किया। कश्टा गांव माता का मायका माना जाता है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार माता यहां पधारी हैं। इससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कारदार ईश्वर दास ने बताया कि माता की आज्ञा के अनुसार हर पांच से सात वर्ष के अंतराल में कश्टा मेला आयोजित किया जाता है। यह तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव आनी क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। लोकमान्यता है कि माता भगवती मूर्ति रूप में प्रकट हुई थीं। इसके बाद देहुरी में उनकी स्थापना की गई। कश्टा गांव में भी माता का एक प्राचीन मंदिर है। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन 9 नवंबर को पारंपरिक देव-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक परिधानों में देव नाटी डालेंगी। शाम को आयोजित होने वाली भजन संध्याएं श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति देंगी।
विज्ञापन

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद लेने की अपील की। परंपरा के अनुसार माता कश्टा में धनी राम ठाकुर के घर भी प्रवेश करती हैं, जहां प्राचीन धार्मिक विधियां पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती हैं। तीन दिनों तक चलने वाला मेला कश्टा और आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उमंग का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें