फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बेकार चीजों से बनाया सजावटी सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग में कचरे से कला कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कचरे से कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के छह विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बोतलों, पुराने डिब्बों और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं। किसी ने सजावटी सामान बनाए तो किसी ने घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार कर यह साबित किया कि बेकार समझी जाने वाली चीजों को भी नया रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

बच्चों की रचनात्मकता और सोच ने सभी को प्रभावित किया। उनकी कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और कार्बन फुटप्रिंट घटाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और नगर परिषद के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के कौशल को निखारने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं। सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद ठियोग के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता और सतत विकास के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें