सरोग स्कूल में विद्यार्थियों को बैग वितरित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में अपना विद्यालय - द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए।
संपूर्ण सिंह, राज कुमार वर्मा (साई इलेक्ट्रिकल्स) और शशिकांत ने यह पहल की। तीनों ने सरोग स्कूल को गोद लिया है। वर्ष 2025 में भी इनके सहयोग से विद्यालय को 11 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे। इनसे स्कूल में एआई लैब स्थापित की गई। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बलबीर जसवाल और अरुण लेखा जसवाल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संवाद