मंगलाड, बधाल, झाकड़ी और सराहन सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर
विज्ञापन
. बरसात में नाले कर सकते हैं रौद्र रूप धारण, बड़े हादसे का अंदेशा मोहन मेहता ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी के आसपास नदी-नालों में मलबा डाला जा रहा है। इससे बरसात के दौरान नदी-नालों में नीचे की ओर रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के गोपाल, सुंदर लाल, मदन सिंह, मनोहर लाल, कुसुम लता, संजू और प्यारे लाल का कहना है कि सड़क पर कटिंग कर सरकारी विभाग के ठेकेदार और निजी कार्य करने वाले लोग ज्यूरी के मंगलाड, बधाल, झाकड़ी और सराहन में जगह-जगह नदी-नालों में मलबा ठिकाने लगा रहे हैं। इससे पेड़-पौधों और स्थानीय लोगों की घासनी को भी नुकसान पहुंच रहा है। समय रहते यदि ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बरसात के दौरान यह मलबा तबाही का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध डंपिंग करने वालों के लिए खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बोर्ड के जागरूक होने से ही पर्यावरण की सुरक्षा हो पाएगी अन्यथा बरसात के दौर में क्षेत्र में खासा नुकसान हो सकता है।