फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगडने से नेपाली मजूदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के लिप्पा आसरंग संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में जुटे एक नेपाली मजदूर की रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह नेपाली मूल का मजदूर लिप्पा गांव के लापो में रहता था। रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ठेकेदार के मुंशी और साथी मजदूर उसे पीएचसी स्पीलो ले गए लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को लिप्पा आसरंग सड़क के निर्माण कार्य में लगे नेपाली मजदूर परसू चौधरी (45) गांव सिरीपुर बलौटी, तहसील और जिला कंचनपुर नेपाल की रविार रात करीब 2 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। मजदूर को ठेकेदार के मुंशी और अन्य मजदूर रात को ही उसे उपचार के लिए पीएचसी स्पीलो ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना ठेकेदार ज्ञान ने पुलिस थाना मूरंग को दी। सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव को पीएचसी स्पीलो से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि रविवार देर रात को अचानक खाना खाते हुए एक मजदूर के पेट में दर्द उठा। उसके बाद ठेकेदार के मुंशी और अन्य साथियों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से पीएचसी स्पीलो पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें