फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम को आईजीएमसी भेजा शव, डीएनए जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में गत वीरवार को नवजात की मौत मामले में पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। वहीं, बच्चे के परिजनों की मांग पर बच्चे का डीएनए भी करवाया जाएगा। रामपुर थाने में नवजात के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मामले दर्ज करवाए हैं। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गत वीरवार को खनेरी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। नवजात की मौत के लिए परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को दोषी ठहराया था। शुक्रवार को दिन भर खनेरी अस्पताल में नवजात के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामला शांत करवाया था। नवजात के परिजनों ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर उनके बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही नवजात को बदलने का भी संदेह जाहिर किया था। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। वहीं, बच्चा बदलने को लेकर उसका डीएनए भी करवाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, परिजनों के लेबर रूम में घुसने पर डॉक्टर ने भी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि नवजात के पिता कृष्ण चंद की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, डॉक्टर हरीश नेगी की शिकायत पर कृष्ण चंद के खिलाफ भादंसं की धारा 506 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में किया जा रहा है। परिजनों की मांग के बाद नवजात का डीएनए भी होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आईजीएमसी के प्रिंसिपल को पत्र जारी कर नवजात की मौत के कारण जांचने को कहा गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पुलिस को जल्द जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें