ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले ज्यूरी में एक नेपाली मूल का व्यक्ति कमरे में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी ज्यूरी से मिली सूचना के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी ज्यूरी से पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी हरि चौहान नाम के व्यक्ति ने फोन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उसके भाई के घर में काम करने वाला नेपाली मूल का युवक राजू अपने कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रापमुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।