रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाले कोफरधार गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते वीरवार को पुलिस थाना में टेलीफोन पर सूचना मिली कि पलक श्याम (14), पुत्री संजय कुमार, गांव कोफरधार, डाकघर जाहू, तहसील ननखड़ी जिला शिमला को सांप ने डस लिया है। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलीघाट पहुंचाया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी पहुंचाया। मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सांप के डसने से एक बालिका की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आगामी छानबीन की जा रही है।