फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू संकट के बीच रोहड़ू में मृत मिले कौवे

विज्ञापन
रोहड़ू में मृत अवस्था में मिले कौवों के साथ पशुपालन विभाग की टीम।
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के आसपास के क्षेत्र में कुछ कौवे मृत अवस्था में मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग की रैपिड एक्शन टीम ने मृत परिंदों के सैंपल शुक्रवार को एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए आरडीडीएल लैब जलंधर भेजा गया है। यहां से सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे। मृत परिंदों में वायरस है या नहीं, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, एक साथ कई जगह कौवों के मृत मिलने के कारण क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के संकट के बीच रोहड़ू क्षेत्र में भी कौवों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पशुपालन विभाग की रैपिड एक्शन टीम ने वन विभाग के सहयोग से मृत कौवों के सैंपल एकत्र किए। उपमंडल अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर, डॉ. अरुण ठाकुर की अगुवाई में टीम ने पूरे प्रोटोकाल को निभाते हुए सैंपल एकत्र कर आरडीडीएल जलंधर भेज दिए हैं। वहां से सैंपल हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजे जाएंगे।
सैंपल की रिपोर्ट आने में दस दिन तक का समय लग सकता है। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि नौ कौवे मृत अवस्था में मिले हैं। जिनके सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल आने में कुछ समय लगेगा। कौवों की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें