फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव में विक्की चौहान के डाली झूमा पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव में प्रस्तुति देते विक्की चौहान। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव में विक्की चौहान के डाली झूमा पर झूमे दर्शक . तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
विज्ञापन

. मिस किन्नौर प्रतियोगिता में 18 युवतियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)।

किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने खूब रंग जमाया। विक्की चौहान ने जब मंच संभाला तो पूरा माहौल झूम उठा। उन्होंने गीत डाली झूमा, खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ, भाई जी बात है ऐसी, चुड़ पूरा जाना चुड़पुरा, भाई जी ठीक ठाक, ओ री आजा तू बेश मेरी कारो दी और आज म्हारे पिणी पिलानी जैसे गीत प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

्र
संध्या के स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम विश्वजीत महापात्रा रहे। उन्होंने तुम मेरी जिंदगी में फिर आयोगे, दिल को तुमसे प्या हुआ, तु मेरे अगल बगल है जैसे हिंदी गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले अभिज्ञा बैंड ने यारा तेरी यारी, धूड़ू नचाया आदि गाने गाकर समां बांधा। इसके अलावा तांत्रा बॉय रामपुर, धीरज शर्मा, शिमला के राजेंद्र वर्मा, काकू चौहान, होशियार सिंह, रोजी शर्मा, अनिल सूर्यावंशी , रोशनी शर्मा, रमेश कटोच, डोनी चौहान, नादौन के हंसराज ने प्रस्तुति दी। किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन मिस किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 18 युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत ट्रेडिशनल राउंड और एथनिक राउंड आयोजित किए गए। रविवार के अंतिम दिन टैलेंट और क्वेश्चन राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 प्रतिभागी भाग लेंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त किन्नौर एवं राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। सदस्य सचिव राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर किन्नौर टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कमांडेंट भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सुनील कुमार, कर्नल अंजनी कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास घनश्याम दास, डीएसपी रिकांगपिओ उमेश्वर राणा, डीएसपी निचार राजकुमार, इंटक के महासचिव कुलवंत नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें