फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का आज से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव शुरू होगा। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी किन्नौर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे, जबकि समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे।
विज्ञापन

जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार से चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर 400 दुकानों की बोली लगाई गइ। मेला कमेटी को 46 लाख 40 हजार रुपये दुकानों की बोली से प्राप्त हुए हैं। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंदर कुमार ने कहा कि महोत्सव को लेकर करीब 400 दुकानों की बोली लग चुकी है। यह बोली किन्नौर मेला कमेटी की ओर से लगाई गई। 30 हजार रुपये में दो दुकानों की नीलामी हुई है, जबकि 25 हजार के 20 स्टालों की भी नीलामी हुई है। सबसे कम 4000 रुपये स्टाल की बोली लगी है। महोत्सव में जहां लोग किन्नौर की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक वस्तुओं की झलक देख सकेंगे, वहीं मेेले में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं कंबल, चादरें, गर्म कपड़ों, ड्राई फ्रूट्स, बर्तन सहित अन्य सामानों की बिक्री होती है। वहीं साडा ने आगामी 10 दिनों की सफाई के लिए 600 रुपये प्रति स्टाल वसूली भी की है। कुल मिलाकर साडा ने 2 लाख 40 हजार रुपये सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकत्रित किए हैं। मेले में जिला किन्नौर के व्यापारियों को मुफ्त में स्टाल दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने उत्पाद को बेच सकें।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत किन्नौर महोत्सव में पुलिस के 300 जवान चप्पे-चप्पे पर पहरा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें