फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे क्रैश बैरियर होते तो बच जाती तीन लोगों की जान

विज्ञापन
खस्ताहाल और पैरापिट न होने से गानवीं सड़क पर बढ़ा हादसों का ग्राफ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। 15/20 वैली को जोड़ने वाली ज्यूरी-गानवीं सड़क पर क्रैश बैरियर और पैरापिट न होने से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क किनारे अगर क्रैश बैरियर होते तो मंगलवार सुबह हुए हादसे में शायद तीन लोगों की जान बच सकती थी। दशकों पहले बनी ज्यूरी-गानवीं सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से आज दिन तक न तो पैरापिट लगे हैं और न ही क्रैश बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ज्यूरी से गानवीं तक अधिकतर सड़क चट्टानों को काटकर बनाई गई है। संकरी सड़क के नीचे सतलुज नदी बह रही है। ऐसी तंग सड़क में विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करना लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। यह सड़क क्षेत्र की पांच पंचायतों को जोड़ती है। मंगलवार को जिस जगह से जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी कई सालों से सड़क खस्ताहाल है।
फांचा पंचायत प्रधान सुबेर चंद कश्यप और भाजपा शक्ति केंद्र के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई है, उस प्वाइंट को ठीक करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से कई बार मिले, लेकिन वो प्वाइंट दुरुस्त नहीं किया गया। दशकों पुरानी ज्यूरी-गानवीं सड़क में पैरापिट और क्रैश बैरियर न होने से हादसे की संभावना अकसर बनी रहती है। 15/20 क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद कुमार, शिव सिंह, श्याम सुंदर, सूरत राम, कुशाल, चंद्र मोहन, सुरेश, अशोक और तारा चंद ने बताया कि सड़क में क्रैश बैरियर और पैरापिट लगाकर ब्लैक स्पॉट को ठीक करवाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग सराहन की एसडीओ नवेदिता नेगी ने बताया कि इस क्षेत्र के ब्लैक स्पॉटों के अस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए शिमला भेजे हैं, जो स्पॉट भूस्खलन की वजह से तंग और खराब हैं, कटिंग करवाकर जल्द दुरुस्त करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें