फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देउरी दुर्गा माता के आगमन के साथ जातर मेला शुरू

विज्ञापन
आनी कश्टा जातर मेले में देउरी दुर्गा माता का लाते देवलू। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। देउरी दुर्गा माता के आगमन होते ही आनी कश्टा जातर मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं के साथ माता आनी के कश्टा मेला मैदान में पहुंची, जहां पर उनका स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

माता के कारदार लीला चंद ठाकुर और संतोष ठाकुर के अनुसार दुर्गा माता अपने महल से दोपहर 12 बजे के बाद कश्टा के लिए रवाना हुईं। यह मेला कई वर्षों बाद आयोजित किया जा रहा है। मेले में लोग माता रानी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मेले में स्थानीय लोग वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर नाटी डालेंगे। देउरी दुर्गा माता अपने पूरे वाद्ययंत्रों के साथ अपने पुरोहित थबोली निवासी के हाथ में त्रिशूल में विराजमान होकर जातर मेले में पहुंची। इस दौरान माता के पुरोहित, कारदार, भंडारी, चौकीदार, भिन्न-भिन्न कार्यकारिणी के दरोगे, वाद्ययंत्र के कारगुजारी और श्रद्धालु शामिल होंगे। मेले के सफल आयोजन के लिए कश्टा, थबोली और धार गांव का पूरा योगदान होता है।
इस मौके पर टीसी शर्मा, पिंकू शर्मा, जीत शर्मा, प्रवीण ठाकुर, विक्की ठाकुर, लाल सिंह, महिंद्र, विकास शर्मा, धीरज शर्मा, हरीश ठाकुर, सतपाल शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, लीला चंद, डोला राम शर्मा, नरोत्तम ठाकुर और तारा चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें