फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिली नारकंडा से लापता लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मिली नारकंडा से लापता लड़की
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा पुलिस ने दो दिन के भीतर नारकंडा स्कूल से लापता हुई लड़की को यूपी के मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता निवासी ने 16 नवंबर को थाना कुमारसैन में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी लड़की 15 नवंबर की सुबह घर से स्कूल गई थी, लेकिन शाम को वापस घर नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने जांच दल गठित किया। जांच दल ने फोन की लोकेशन से लड़की की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस चौकी नारकंडा के हवलदार देवराज और कांस्टेबल अजय ने परिजनों के साथ यूपी पुलिस के सहयोग से मुजफ्फरनगर के पुरबलिया में अमित पुत्र फूलसिंह के घर से नाबालिग को बरामद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषी पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें