फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबाना सदाना में मारूति कार गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लबाना सदाना में कार गिरी, एक की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी थाना के अंतर्गत गानवीं के नजदीक सदाना सड़क पर मारुति कार के गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात गानवीं-लबाना सदाना सड़क में शिंती गांव के करीब टीमरा नाल में कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना एक राहगीर ने दी। सूचना मिलते ही गानवीं पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल राकेश पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। कार चालक अंकुश पुत्र केदार सिंह टिकरी गानवीं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद इसे पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें